रुद्रपुर, मार्च 30 -- दिनेशपुर, संवाददाता। चैत्र नवरात्र के अवसर पर महिला समिति द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में आयोजित बसंती देवी पूजा का समापन सोमवार को प्रतिमा विसर्जन के साथ हुआ। सुबह मंदिर परिसर में महिलाओं ने शंख, कांसे, ढोल और मंगल ध्वनियों के बीच देवी के चरणों में सिंदूर अर्पित कर मन्नतें मांगीं। इसके बाद सजी-धजी प्रतिमाओं के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्प अर्पित कर अबीर-गुलाल चढ़ाया और सिंदूर लगाकर एक-दूसरे के साथ सिंदूर खेला। पूरे आयोजन में बांग्ला लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। महिलाओं ने उलू ध्वनि के साथ "मां तुमी आबार एशो" के जयकारे लगाए और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। शोभायात्रा के बाद सभी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रॉली में सजाकर धर्मानगर स्थित नदी तक ले जाया गया, ज...