मिर्जापुर, मार्च 19 -- पटेहरा। क्षेत्र के दीपनगर पेट्रोल पंप से गुरुवार को हिंदू नववर्ष संवत 2083 के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा दीपनगर से शुरू होकर पटेहरा, रजौहा, सुगापाख, गोपालपुर व कलवारी होते हुए मड़िहान बाजार के लिए रवाना हुई। विभाग मंत्री रामचंद्र शुक्ल ने बताया कि मड़िहान तिराहे पर 2083 दीप प्रज्ज्वलित कर नववर्ष मनाया जाएगा। संतोष तिवारी ने भारतीय नववर्ष को प्रकृति से जुड़ा बताया।शोभायात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...