धनबाद, मार्च 11 -- माहुरी वैश्य मंडल एवं माहुरी वैश्य नवयुवक समिति कतरास के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजन उत्सव के पहले दिन मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय रहा। शोभायात्रा की शुरुआत नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर से हुई, जो पचगढ़ी बाजार, कतरास थाना चौक और सब्जी पट्टी होते हुए माहुरी समाज भवन पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा में महिलाएं और पुरुष पीले वस्त्र धारण कर हाथों में धार्मिक ध्वज लिए चल रहे थे। सजे-धजे घोड़े की बग्घी पर मां मथुरासिनी का भव्य दरबार आकर्षण का केंद्र बना रहा। रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं ने नारी शक्ति का संदेश दिया। चंद्रपुरा के कान्हा रविराज ने राधा-कृष्ण और नवीन गुप्ता ने हनुमान के...