मेरठ, अप्रैल 16 -- लावड़ कस्बे में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा के बाद कुछ युवकों द्वारा सड़क पर हुड़दंग करने और ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की पहचान में जुट गई है। हालांकि हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इंचौली थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मोहल्ला नई बस्ती निवासी असगर ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उसने बताया कि मंगलवार देर रात वह चिंदौड़ी गांव से लावड़ लौट रहा था। यह भी पढ़ें- बारात में दबंगई, विरोध करने पर युवक को बेल्ट से पीटा पुरानी टंकी मोहल्ला में शोभायात्रा समाप्त होने के बाद भी कुछ युवक सड़क पर खड़े होकर डांस कर रहे थे। आरोप है कि जैसे ही असगर वहां प...