मुजफ्फर नगर, अप्रैल 25 -- बुढ़ाना। गांव कुरालसी में कुलदेवी जमवाये माता की मूर्ति को संपूर्ण विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रातः हवन पूजन करने के पश्चात, कुलदेवी माता की मूर्ति की विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। जिला सहकारी बैंक चेयरमैन ठा. रामनाथ सिंह ने बताया कि कछवाह राजपूत समाज राजस्थान के जयपुर से उनके पूर्वज आए थे। जयपुर के पास जमवाये नाम का एक स्थान है, जहां कुलदेवी का मुख्य मंदिर है। इसी स्थान से कुलदेवी की मूर्ति एवं अखंड ज्योत लाई गई। जिनको प्राण प्रतिष्ठा के साथ कुरालसी गांव में स्थापित किया गया। यह भी पढ़ें- पंचम्वाण मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव हुआ इस अवसर पर एक बड़े भंडारे का आयोजन भी हुआ। जिसमें सर्वप्रथम 51 साधु संतों को भोजन कराया गया। समारोह में पवन ...