लोहरदगा, मार्च 17 -- सेन्हा, प्रतिनिधि।प्रकृति पर्व सरहुल, ईद और रामनवमी शांति व सौहार्द्र से मनाने को लेकर मंगलवार को सेन्हा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की की अध्यक्षता में हुई। इसमें सरहुल शोभायात्रा को लेकर बताया गया कि केंद्रीय सरहुल शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सेन्हा के विभिन्न गांवों से लोग वाहनों से लोहरदगा जाएंगे। वही ईद का चांद दिखने के बाद सुबह आठ से नौ बजे के बीच ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अता कर ईद मनायी जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया,व्हाट्सअप ग्रुप या अन्य किसी माध्यम से गलत अफवाह फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। थाना प्रभारी नीरज झा ने कहा कि पर्व त्यौहार के दौरान गलत अफवाह फैलाने वालों की सूचना दें। रामनवमी शोभायात्रा के दौरान भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.