बागपत, अप्रैल 8 -- बागपत। डा. भीम राव अम्बेडकर की जयंती पर प्रस्तावित शोभायात्रा की अनुमति न मिलने से नाराज बिनौली क्षेत्र के लोगों ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। धरना दे रहे लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। डीएम से शोभायात्रा की अनुमति दिलवाने की मांग की। लोगों का कहना था कि वे हर वर्ष परम्परागत रूप से शोभायात्रा निकालते आ रहे है, लेकिन इस बार अनुमति न देकर प्रशासन ने लोगों की भावनाओं को आहत किया है। धरने के दौरान प्रदर्शनकारियों ने डीएम को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने पूर्व की भांति इस वर्ष भी शोभायात्रा निकालने की अनुमति देने की मांग की। डीएम अस्मिता लाल ने उन्हें जांच कराने और नियमानुसार अनुमति दिलवाने का आश्वासन दिया, साथ ही ग्रामीणों द्वारा दिए गए मांग पत्र एसपी को भेज दिया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग...