शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर किया स्वागत
संभल, जून 1 -- गुन्नौर कस्बे में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें माता अहिल्याबाई होल्कर के स्वरूप को घोड़ी पर बैठाकर पूरे कस्बे का भ्रमण कराया गया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि व पूर्व बीजेपी विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने माता अहिल्याबाई होल्कर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें न्याय, नारी सशक्तिकरण और कुशल प्रशासन का प्रतीक बताया। जयंती समारोह के दौरान गुन्नौर नगर पंचायत अध्यक्ष पति धर्मेंद्र प्रजापति महिपाल सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- अहिल्याबाई होल्कर का 301वां जन्मदिवस श्रद्धा और उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.