लोहरदगा, मार्च 19 -- लोहरदगा, संवाददाता। हिन्दू नववर्ष पर लोहरदगा में जय श्रीराम समिति ने शोभायात्रा, भक्ति जागरण और भंडारे का आयोजन किया। ललित नारायण स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में विक्रम संवत 2083 का स्वागत करते हुए सनातन धर्म-संस्कृति को मजबूत और व्यापक करने का संकल्प लिया गया।शोभायात्रा और भक्ति जागरण ने पूरे शहर को राममय कर दिया। शोभायात्रा की शुरुआत ललित नारायण स्टेडियम से गाजे-बाजे और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ हुई जो बरवाटोली चौक, मिशन चौक, मेन रोड अपर बाजार, थाना टोली, अमला टोली, पावरगंज साइडिंग,बाबा मठ ,न्यू रोड के रास्ते होते हुए वापस स्टेडियम में संपन्न हुई। शोभायात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह पानी-शरबत के साथ स्वागत किया गया। भक्तों ने सामूहिक रूप से भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।इसमें मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुदर्शन भग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.