गया, अप्रैल 12 -- श्रीरामनवमी के मौके पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में झंडा व झांकी के साथ निकले रामभक्तों को सम्मानित किया गया। रविवार को श्री रामनवमी पूजा केंद्रीय कमेटी की ओर से आयोजित समारोह में शहर के सभी वार्ड व मुहल्लों से निकाली गई शोभा यात्रा के झंडा प्रभारी व रामभक्तों को अंग वस्त्र, तलवार, प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थानीय गया कॉलेज स्थित एकता सभागार में समारोह में श्री रामनवमी शोभायात्रा पर आधारित श्री राम पत्रिका का विमोचन भी किया गया। सहयोग करने वाले सभी राम भक्त बधाई के पात्र हैं : विधान सभा अध्यक्षसमारोह में बतौर मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि इस वर्ष श्रीरामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा कई मायने में ऐतिहासिक और यादगार रही। इसमें प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वा...