अलीगढ़, मार्च 2 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। डॉ. बीआर अंबेडकर जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति का सदस्यता अभियान का सोमवार को समापन हो गया। इस दौरान अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पदों के लिए लोगों ने आवेदन किए। अब पांच मार्च तक नाम वापस कर सकते हैं। समिति मेले की तैयारियों में जुटी हुई है। अध्यक्ष जितेंद्र कमार राही ने बताया कि सदस्यता अभियान बंद कर दिया गया है। डॉ. आंबेडकर की शोभायात्रा निकालने के लिए अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर आवेदन किया है। अध्यक्ष पद के लिए महेश सागर, विशाल राही, राकेश सहाय, हरवीर सिंह ने आवेदन किया। महामंत्री पद के लिए शशिपाल सोनी, अजय कांत ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानेंद्र सिंह, अजीत कुमार अमी, मोनू कुमार ने आवेदन किया है। सभी आवेदक पांच मार्च तक नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव 8 मार्च को डॉ. आंबेड...