घाटशिला, मार्च 20 -- घाटशिला, संवाददाता। हिंदू नववर्ष के अवसर पर रविवार शाम को तेज आंधी-तूफान के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गयी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की अध्यक्षता हिंदुत्व युवा नेता एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष साहिल आनंद समेत अन्य सनातनी ने की। शोभायात्रा की शुरुआत घाटशिला के राजस्टेट मैदान से हुई और मुख्य सड़क होते हुए मऊभंडार शिव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान गाजे-बाजे, डीजे की धुन में युवा, स्थानीय एवं व्यापारी भी शोभायात्रा में शामिल हुए और भक्ति गीतों पर जमकर थिरके।शोभायात्रा में सभी लोगों का बजरंग बली का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। युवाओं ने हाथों में केसरिया ध्वज थामे जय श्रीराम, हर-हर महादेव, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयकारे लगाए, जिससे पूरा शहर राममय हो गया। शोभायात्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.