शोभायात्रा, मंगलगान व पुष्पवर्षा के बीच जैन मंदिर पहुंचे विहसंत सागर महाराज
लखनऊ, जुलाई 16 -- लखनऊ, संवाददाता। आशियाना जैन मंदिर पहुंचने पर गुरुवार को उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) का मंगलगान और पुष्पवर्षा के बीच भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले सुबह चारबाग दिगंबर जैन मंदिर से मंगल पद विहार करने हुए शोभायात्रा के साथ महाराज जी आशियाना पहुंचे। विहार मार्ग पर कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने मुनिश्री की आरती उतारी। शोभाायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं जयकारे लगाते और नृत्य करते हुए शामिल हुईं। उपाध्याय श्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद आयोजित धर्मसभा में विहसंत सागर जी महाराज ने कहा कि मैं फसलें नहीं, नस्लों को सुधारने आया हूं, कच्चों को पकाने और पके को बचाने आया हूं। यह भी पढ़ें- 19 जुलाई को चातुर्मास कलश स्थापना में शामिल होंगे देश भर के जैन श्रद्धालु उन्होंने कहा कि समाज का वास्तविक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.