सराईकेला, मार्च 22 -- राजनगर। प्रखंड क्षेत्र के एकमात्र मुस्लिम बहुल गांव शोभापुर में ईद-उल-फितर का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। बारिश के कारण इस वर्ष ईदगाह के बजाय मस्जिदे रजा में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। देश दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली एवं भाईचारे की दुआ मांगी। इस दौरान पूरे गांव में उत्सव और उल्लास का माहौल रहा। इस अवसर पर अंजुमन मुस्लिम कमेटी शोभापुर के सदस्यों ने सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए आपसी सद्भाव और एकता बनाए रखने का संदेश दिया। मस्जिद परिसर में नमाजियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। ईद के मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने घरों में तरह-तरह के पकवान तैयार कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.