गाजीपुर, अप्रैल 18 -- गाजीपुर। डीएम अविनाश कुमार के निर्देश पर शनिवार को शोभनाथ यात्रा के संबंद्ध में जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने रायफल क्लब परिसर हरी झंडी दिखाकर वाहनों को रवाना किया। यह वाहन 24 अप्रैल तक लोगों को जागरूक करेंगे। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, जिला पर्यटन संस्कृति विभाग रामकुमार मौर्य, जिला पिछला कल्याण विभाग अधिकारी गिरिजाशंकर सरोज, धनंजय कुमार प्रजापति, पवन मौर्य, कालीचरण चौहान सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...