गाजीपुर, मई 13 -- गाजीपुर (सेवराई)। विकासखंड भदौरा के परिसर में बना सामुदायिक शौचालय अब शोपिस बनकर रह गया है। केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया था, लेकिन इससे लोगों को कोई भी नहीं मिल रहा है। इससे लोगों को कोई लाभ नहीं मिलता है। परिसर में आने वाले फरियादियों को सबसे अधिक समस्या होती है। लोगों ने सामुदायिक शौचालय की साफ सफाई कराते हुये चालू कराने की मांग किया। हालांकि एसडीएम ने जल्द ही साफ सफाई कराते हुए चालू करने के लिए अश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...