सीतापुर, मार्च 27 -- गोंदलामऊ, संवाददाता। ब्लॉक गोंदलामऊ की ग्राम पंचायत मीरापुर में जल जीवन मिशन के तहत पाइप डालने काम पांच साल से अधूरा पड़ा है। टंकी तो बनकर खड़ी हो गई है, पर पानी की सप्लाई अभी तक चालू नहीं हो पाई है। वहीं कार्य पूरा होने से पहले ही टंकी परिसर की बाउंड्रीवॉल टूटकर गिरना शुरू हो गई है। गांव की लगभग दो हजार की आबादी को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करने के लिए 2.77 करोड़ की लागत से पेयजल योजना शुरू की गई थी। जिसके अधूरा रहने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ब्लॉक की ग्राम पंचायत मीरापुर में लगभग दो हजार लोग निवास करते हैं। जिनकी पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए गांव नह्वैया में पांच वर्ष पहले पेयजल योजना शुरू की गई थी। कार्यदायी योजना एलएनटी द्वारा योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण कार्य कराया गया था, लेकिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.