अल्मोड़ा, मई 9 -- अल्मोड़ा। ईंधन संकट के बीच बाड़ेछीना स्थित पेट्रोल पंप में दो माह से ताला लटका हुआ है। इससे अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे पर आवाजाही करने वालों और स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्हें ईंधन के लिए 22 किमी दूर अल्मोड़ा आना पड़ रहा है। अब पूर्ति विभाग ने पेट्रोल पंप स्वामी को नोटिस जारी कर सात दिन के अंदर पंप संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

पेट्रोल पंप की महत्ता अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ हाईवे के बाड़ेछीना स्थित पेट्रोल पंप यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस पेट्रोल पंप पर बड़ी संख्या में लोग निर्भर हैं, लेकिन बीते दो माह से पेट्रोल पंप शोपीस पड़ा हुआ है। इससे लोग परेशान हैं।

समस्या का समाधान मामल में दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल ने सवाल उठाया है। कहना है कि लोगों की समस्या से पूर्ति विभाग को अवगत करा...