भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर को आधुनिक और डिजिटल सूचनाओं से लैस करने का सपना अब धूल फांक रहा है। लाखों रुपये की लागत से प्रमुख चौराहों पर लगाए गए विशालकाय एलईडी डिस्प्ले बोर्ड देखरेख के अभाव में अब महज एक लोहे का ढांचा बनकर रह गए हैं। सरकारी योजनाओं की जानकारी और मौसम का अपडेट देने के लिए शुरू की गई यह योजना पूरी तरह ठप पड़ गई है। हिन्दुस्तान की टीम ने शहर के उन पांच मुख्य स्थलों की पड़ताल की, जहां ये स्क्रीन लगाए गए थे।नगर निगम चौक: यहां लगा डिस्प्ले बोर्ड हफ्तों से बंद है।समाहरणालय परिसर: वीआईपी क्षेत्र होने के बावजूद यहां की स्क्रीन सफेद हाथी साबित हो रही है।तिलकामांझी चौक: व्यस्ततम चौराहा होने के बाद भी डिस्प्ले यूनिट डेड पड़ी है।घंटाघर चौक: शहर के हृदय स्थल पर लगा बोर्ड अब जानकारी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.