श्रावस्ती, फरवरी 22 -- लक्ष्मनपुर, संवाददाता। विधायक निधि से लगी आधा दर्जन हाईमास्ट लाइटें सालों से खराब पड़ी हैं। यह लाइटें लोगों को रोशनी देने में असमर्थ हैं और शोपीस बनी हुई हैं। लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत सम्हारपुरवा, लक्ष्मनपुर बाजार, गढ़ी, जोखवा बाजार आदि ग्राम पंचायतों में विधायक निधि से लाखों रुपए का बजट खर्च कर हाईमास्ट लाइटें लगवाई गई थी। लाइट लगवाने क उद्देश्य रात में लोगों को रोशनी उपलब्ध कराना था। लेकिन घटिया गुणवत्ता की लाइट लगने से यह लाइटें कुछ ही महीनों में खराब होकर बंद पड़ गई और लोगों को रात में मिलने वाला प्रकाश अंधकार में बदल गया। लोगों का कहना है कि बार बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदारों की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। सालों से लाखों रुपये से लगाई गई हाईमास्ट लाइटें केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.