चंदौली, फरवरी 13 -- इलिया, हिसं। शहाबगंज विकासखंड के कलानी गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित आरसीसी डंपिंग सेंटर (कूड़ा घर) शोपीस बन कर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद से आज तक उसमें कूड़ा रखा ही नहीं गया। इससे उसकी उपयोगिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं गांव में जहां तहां कचरा फैलने से गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के बाहर सिवान में बनाए गए कूड़ा घर की स्थिति बेहद दयनीय है। निर्माण के कुछ समय बाद ही उसकी बाउंड्री वॉल पूरी तरह टूट चुकी है और अब तक उसमें गेट भी नहीं लगाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कूड़ा घर केवल कागजी खानापूर्ति और दिखावे के लिए बनाया गया है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ कराया गया होता तो इतनी जल्दी बाउंड्री वॉल ध्वस्त नहीं होती। गांव में नियमित साफ-सफाई की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.