चंदौली, मार्च 6 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां विकास क्षेत्र के रामगढ़ ग्रामसभा के उत्तरी छोर पर स्थापित 250 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले तीन माह से कनेक्शन के अभाव में फाउंडेशन पर ही रखा हुआ है। इसमें कनेक्शन नहीं किए जाने से ग्रामीणों को लो वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। इससे घरेलू उपकरण शोपीस बनकर रह गए है। ग्रामीणों ने चेताया जल्द ही कनेक्शन नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। ग्रामीणों के अनुसार पहले 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था, जिसकी क्षमता कम होने के कारण अक्सर वोल्टेज की समस्या बनी रहती थी। इसी समस्या को देखते हुए समाजसेवी सुभाष सिंह फौजी के प्रयास तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय के पहल से विद्युत निगम ने तीन माह पूर्व 250 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर लाकर फाउंडेशन पर स्थापित कर दिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.