शोध सहायक (अभियंत्रण) परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
प्रयागराज, अगस्त 27 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने तीन नवंबर 2025 को जारी शोध सहायक (अभियंत्रण) भर्ती-2025 के लिए आठ सितंबर को प्रस्तावित परीक्षा के प्रवेश पत्र गुरुवार को जारी कर दिए। यह परीक्षा लखनऊ में दो सत्रों (सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एवं 2.30 से 5.30 बजे तक) में आयोजित की जाएगी।परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पांडेय के अनुसार अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर के जरिए प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर, प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.