शोध समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम: डॉ अर्चना
रांची, अप्रैल 18 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के नागपुरी विभाग में शनिवार को पीएचडी कोर्स वर्क के अंतर्गत विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता मानविकी संकाय की डीन प्रो अर्चना कुमारी दुबे ने कहा कि शोध सिर्फ अकादमिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम है। कहा, एक शोधकर्ता को अपने कार्य को सामाजिक दृष्टि से उपयोगी बनाना चाहिए, ताकि उसका शोध समाज के लिए क्रांतिकारी सिद्ध हो सके। भारतीय ज्ञान परंपरा की मूल अवधारणाओं को विस्तार से प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सिर्फ एक भूभाग नहीं, बल्कि ज्ञान की प्राचीन एवं समृद्ध परंपराओं की जीवंत भूमि है। कहा कि ज्ञान की प्राप्ति के लिए व्यक्ति का आरोग्यवान, दूरदर्शी, दोषमुक्त और दयालु होना आवश्यक है। एक सच्चे विद्यार्थी के भीतर इन गुणों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.