शोध समाज की समस्याओं के समाधान का माध्यम : प्रो. जावेद अशरफ
गया, अगस्त 20 -- मगध विश्वविद्यालय के पीजी मनोविज्ञान विभाग में गुरुवार को नवप्रवेशित पीएचडी शोधार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रिति सुमन के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में नए शोधार्थियों को शोध प्रक्रिया, नियमों और अकादमिक दायित्वों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीबीएम कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. जावेद अशरफ ने कहा कि पीएचडी केवल उपाधि प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि ज्ञान के नए आयाम तलाशने और समाज की जटिल समस्याओं के समाधान में योगदान देने का अवसर है। उन्होंने शोधार्थियों से शोध कार्य में मौलिकता, अनुशासन और ईमानदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रिति सुमन ने कहा कि अभिविन्यास कार्यक्रम के माध्यम से शोधार्थियों को विभाग की अकादमिक व्यवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.