शोध संस्थान के वैज्ञानिकों ने किया गन्ना का निरीक्षण, दिए टिप्स
लखीमपुरखीरी, जून 12 -- गन्ना शोध परिषद शाहजहांपुर के वैज्ञानिक डॉ. अरविन्द कुमार व डॉ. सुजीत प्रताप सिंह ने चीनी मिल खम्भारखेड़ा क्षेत्र का भ्रमण किया। मिल के इकाई प्रमुख अवधेश गुप्ता, महाप्रबंधक गन्ना पुष्पेन्द्र ढाका, सहायक महाप्रबंधक गन्ना राजेंद्र सिंह व संजीव कुमार आदि मौजूद रहे। वैज्ञानिकों ने ग्राम सांडा, सैदापुर, दुधवा, पिपरामरोड़ा, सफीपुर, सिसौना, शीतलापुर, दुवन्नी, कोपा, मकसोहा, बल्हवापुर व खम्भारखेड़ा के गांवों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गन्ना फसल स्वस्थ, कीट व रोगमुक्त मिली। कुछ स्थानों पर सैनिक कीट का प्रकोप पाया गया। इसके नियंत्रण के लिए प्रोफेनोफास व साइपरमैथरीन युक्त कीटनाशकों के पर्णीय छिड़काव की सलाह दी गई। कुछ खेतों में चोटी बैधक कीट की दूसरी पीढ़ी का आशिक प्रकोप मिलने पर इसके नियंत्रण के लिए सीटीपीआर की ड्रेंचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.