बरेली, अगस्त 22 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय अर्थशास्त्र विभाग की ओर से सामाजिक विज्ञान में शोध-पद्धति विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं नीति आयोग चेयर प्रो. मनमोहन कृष्ण ने शोधार्थियों को शोध की प्रक्रिया और प्रभावी शोध के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कहा कि सार्थक शोध की शुरुआत सही विषय के चयन से होती है। शोधार्थियों को रुचि, प्रासंगिकता, उपलब्ध साहित्य, शोध-अंतराल और विषय की नवीनता को ध्यान में रखकर विषय चुनना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक प्रो. आशुतोष प्रिय और सह-संयोजक डॉ. रुचि द्विवेदी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...