वाराणसी, फरवरी 2 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ के मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान में सोमवार को आईसीएसएसआर द्वारा प्रायोजित दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम का शुभारंभ हुआ। 'सामाजिक विज्ञान एवं मानविकी शोधार्थियों के लिए शोध पद्धति और अकादमिक लेखन' विषयक यह पाठ्यक्रम 02 से 11 फरवरी तक चलेगा। केन्द्रीय पुस्तकालय के समिति कक्ष में उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता कुलपति प्रो. एके त्यागी ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने भारतीय मूल्यों पर आधारित गुणवत्तापरक शोध पर बल दिया। मुख्य अतिथि पांचजन्य के पूर्व संपादक एवं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. जगदीश उपासने ने कहा कि शोध भारत का स्वभाव रहा है। उन्होंने बौधायन, आर्यभट्ट, नागार्जुन और पाणिनि का उल्लेख करते हुए कहा कि शोध में समावे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.