गया, अगस्त 11 -- मगध विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में मंगलवार को पीएचडी कोर्स वर्क सत्र 2022-23 के नवनामांकित शोधार्थियों के लिए 'शोधारम्भ : अनुसंधान-यात्रा का प्रथम दिवस' विषयक अभिविन्यास एवं कक्षा-प्रारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। हिन्दी भवन के प्रेमचंद सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 130 से अधिक शोधार्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो. आनन्द कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में शोधार्थियों को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. दिलीप कुमार केशरी ने कहा कि अनुसंधान उपाधि प्राप्त करने का माध्यम के साथ-साथ समाज और ज्ञान की नई दिशा तलाशने का भी अवसर है। उन्होंने शोध में मौलिकता, गंभीरता और समाजोपयोगिता को प्राथमिकता देने की अपील की। कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम् ने अज्ञेय, रघुवीर सहाय एवं त्रिलोचन की कविताओं क...