प्रयागराज, फरवरी 16 -- नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के शशि परिसर में पांच दिनी रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. आनंद शंकर सिंह ने शोध में भारतीय दृष्टि के समावेशन पर बल दिया। कुलपति प्रो. रोहित रमेश ने कहा कि रिसर्च पैराडाइम की गहन समझ गुणवत्ता सुधार के लिए आवश्यक है। काशी विद्यापीठ के प्रो. रमाशंकर त्रिपाठी तथा प्रति कुलपति डॉ. एससी तिवारी ने भी कार्यशाला की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम में पुस्तकों का लोकार्पण भी हुआ। इस अवसर पर प्रो. पीके पांडेय, डॉ. सब्यसाची आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...