रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) में आईसीएसएसआर प्रायोजित दो सप्ताहिक क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शुक्रवार को भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आईएसआई), न्यू बरगंडा, गिरिडीह के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ हरि चरण बेहरा का व्याख्यान आयोजित किया गया। डॉ बेहरा ने प्रतिभागियों को गुणात्मक शोध के प्रमुख उपकरणों - साक्षात्कार अनुसूची, अवलोकन अनुसूची, समूह चर्चा की संरचना, उद्देश्य और उपयोगिता पर जानकारी दी। उन्होंने फील्ड वर्क में बेहतर संवाद, प्रोबिंग तकनीक व नैतिक संवेदनशीलता के महत्व पर विशेष बल देते हुए समझाया कि समृद्ध, प्रामाणिक और संदर्भ-विशिष्ट गुणात्मक डेटा कैसे एकत्र किया जाएं। डॉ बेहरा ने बताया कि गुणात्मक डेटा को व्यवस्थित रूप से संगठित, कोडित और वर्गीकृत करना आवश्यक है, ताकि अर्थपूर्ण पैटर्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.