शोध में उपयोगी उपकरण बनाने में बीएचयू को मिला पेटेंट
वाराणसी, जून 26 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू को छोटे प्रयोगात्मक पशुओं पर विभिन्न पर्यावरणीय परिस्थितियों के प्रभाव का अध्ययन करने वाले पोर्टेबल उपकरण का पेटेंट प्राप्त हुआ है। कम लागत के साथ आसान तरीके से आविष्कार में उपयोगी इस उपकरण की सहायता से पर्यावरणीय अध्ययन में सहूलियत होगी। यह खोज आईएमएस बीएचयू के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग में डॉ. अनिल कुमार यादव, डॉ. कुमार सर्वोत्तम के मार्गदर्शन में की गई है। यह उपकरण प्रयोगात्मक पशुओं के लिए कृत्रिम रूप से अलग-अलग पर्यावरणीय परिस्थितियां तैयार कर सकता है। इससे ऑक्सीजन की मात्रा, वायुदाब, तापमान, नमी, वायु की गुणवत्ता तथा प्रकाश जैसी परिस्थितियों को नियंत्रित किया जा सकता है। इससे वैज्ञानिकों को बदलती पर्यावरणीय परिस्थितियों के जीवों के शरीर और व्यवहार पर प्रभाव को समझने में आसानी होगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.