गोरखपुर, फरवरी 25 -- गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से विभाग में एक विशेष शैक्षणिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम व्याख्यान पोस्ट-डॉक्टोरल फेलो डॉ. स्निग्धा त्रिपाठी ने प्रस्तुत की। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि शोध में उच्च शैक्षणिक मानकों को बनाए रखने की सबसे अधिक जरूरत है। उन्होंने रेखांकित किया कि गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन, कार्यप्रणाली की स्पष्टता तथा नैतिक शोध आचरण उच्च शिक्षा में शैक्षणिक उत्कृष्टता के अनिवार्य अंग हैं। उनके प्रेरणादायी शब्दों ने शोधार्थियों को गंभीर अनुसंधान में संलग्न होने तथा राष्ट्रीय एवं वैश्विक शैक्षणिक विमर्श में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। विभागाध्यक्ष प्रो. रजनीकांत पाण्डेय ने कुलपति का स्वागत करते हुए विभाग में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.