सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए रिसर्च डेवलपमेंट सेल के तत्वावधान में शोध प्रविधि विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को शोध कार्य की प्रक्रिया, शोध पत्र लेखन और प्रकाशन की जानकारी देना रहा। कार्यशाला में प्रो. सीमा चौधरी ने हाउ टू प्रिपेयर एंड पब्लिश रिसर्च पेपर विषय पर व्याख्यान देते हुए शोध पत्र तैयार करने की प्रक्रिया, उसकी गुणवत्ता और प्रकाशन से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद प्रो. ब्रह्मपाल सिंह ने हाउ टू प्रिपेयर प्रोजेक्ट/रिसर्च प्रोजेक्ट/रिसर्च प्रपोजल विषय पर विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट तैयार करने की विधि तथा शोध प्रस्ताव बनाने की प्रक्रिया से अवगत कराया। वहीं प्रो. धम...