शोध पद्धति पर सात दिवसीय कार्यक्रम शुरू
मुजफ्फरपुर, अगस्त 17 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरएबीयू में कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के संरक्षण में सभी विषयों के लिए शोध पद्धति (रिसर्च मेथडोलॉजी) पर सात दिवसीय अल्पकालिक कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। यह 22 अगस्त तक चलेगा।कार्यक्रम का उद्घाटन यूजीसी-एमएमटीटीसी, बीआरएबीयू के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने किया। उन्होंने शोध की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों-शोधकर्ताओं को आधुनिक शोध विधियों से अवगत कराने के महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम के प्रथम व्याख्यान में जेएनयू, नई दिल्ली के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर अरविंद मिश्रा ने शोध में प्रेरणा (मोटिवेशन) की महत्ता और साहित्य समीक्षा (रिव्यू ऑफ लिटरेचर) के महत्व पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सफल शोध के लिए स्पष्ट उद्देश्य, निरंतर प्रेरणा और पूर्व शोध कार्यों का गहन अध्ययन आवश्यक है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.