बांदा, अप्रैल 18 -- बांदा, संवाददाता। जल संरक्षण के क्षेत्र में शोध छात्र रामबाबू तिवारी ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से भेंट की। इस दौरान उन्होंने बुंदेलखंड क्षेत्र, विशेषकर बांदा के पारंपरिक तालाबों एवं अमृत सरोवरों की वर्तमान स्थिति तथा उनके संरक्षण-संवर्धन के प्रयासों के बारे में अवगत कराया। डिप्टी सीएम ने समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। शोध छात्र रामबाबू तिवारी ने बताया कि जिले में जल संकट से निपटने के लिए पारंपरिक जल स्रोतों के पुनरुद्धार की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत विकसित किए जा रहे तालाबों की प्रगति, चुनौतियों और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को भी रेखांकित किया। उपमुख्यमंत्री ने जल संरक्षण के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जल संसाधनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.