संभल, मार्च 31 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 में संभल के होनहारों ने भी सफलता हासिल कर प्रतिभा दिखाई है। एमजीएम कॉलेज के प्राचार्य के निर्देशन में शोध कर रही अयोध्या निवासी छात्र का खंड विकास अधिकारी पद पर चयन हुआ है। मोहम्मदपुर भंडा निवासी किसान की बेटी दीपशिखा ने यूपीपीसीएस परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर पंचायती राज विभाग में कार्य अधिकारी का पद प्राप्त किया है। गुन्नौर के गांव खेड़ामानी निवासी सत्येंद्र कुमार ने भी नायब तहसीलदार का पद मिला है। सत्येंद्र कुमार बने नायब तहसीलदारसंभल। संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी कर रहे गुन्नौर के गांव खेड़ामानी निवासी सत्येंद्र कुमार का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित पीसीएस परीक्षा 2024 में नायब तहसीलदार (रैंक 160) के पद पर हुआ है। वर्तम...