भागलपुर, मई 15 -- भागलपुर। टीएमबीयू प्रशासन ने शोध छात्रावास में नए नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में अध्यक्ष छात्र कल्याण ने सभी विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देशित किया है। छात्रावास में नामांकन के इच्छुक शोध छात्र अपने आवेदन विभाग स्तर से अग्रेसित कराकर 24 मई 2026 तक डीएसडब्ल्यू कार्यालय में जमा कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...