गोरखपुर, मार्च 18 -- गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के केन्द्रीय ग्रंथालय और यूजीसी-इनफ्लिबनेट सेंटर की ओर से शोध चंक्र पर प्रशिक्षण और जागरूकता विषय पर एक दिवसीय वेबिनार का आयोजन बुधवार को हुआ। लाइब्रेरियन डॉ. बिभाष कुमार मिश्रा ने बताया कि शोध-चक्र सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र की एक पहल है, जिसे विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मार्गदर्शन में शुरू किया गया है, जिससे शोधकर्ताओं को उनके शोध जीवन चक्र के दौरान सहायता मिल सके। शोध-चक्र शोधार्थियों, मार्गदर्शकों, पर्यवेक्षकों और विश्वविद्यालयों के लिए एक विशिष्ट मंच प्रदान करता है। ऑनलाइन वेबिनार में विश्वविद्यालय एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के 300 से अधिक शिक्षक और शोधार्थी शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...