प्रयागराज, मार्च 3 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। एमएनएनआईटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के सहयोग से 'उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान में ब्लॉकचेन और जनरेटिव एआई के अनुप्रयोग' विषय पर आयोजित सात दिनी कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रो. जीपी साहू ने किया। अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ योगेश के द्विवेदी ने बताया कि जनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई शिक्षा और शोध को कैसे बेहतर बना सकते हैं। कार्यशाला में ब्लॉकचेन, जनरेटिव एआई और उनके व्यावहारिक उपयोग पर सरल तरीके से चर्चा हुई। प्रतिभागियों को केस स्टडी और चर्चा सत्रों के माध्यम से सीखने का अवसर मिला। नैतिक उपयोग और जिम्मेदार तकनीक पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.