कानपुर, मार्च 14 -- कानपुर। सीएसजेएमयू के स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज एंड बायोटेक्नोलॉजी इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन एडवांसेस इन लाइफ साइंसेज के तीसरे व अंतिम दिन शनिवार को प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संचालित जैविक पुनर्जागरण के नए युग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्वदेशी वैज्ञानिक डेटा बैंक के निर्माण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. मीनल राठौर ने चना और अरहर की उन्नत खेती पर व्याख्यान दिया। डॉ. अनूप कुमार सिंह, डॉ. गिरीश प्रसाद दीक्षित ने भी विचार रखे। सम्मेलन में कुल 16 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ वक्ताओं ने व्याख्यान दिया। समापन समारोह में जीवन विज्ञान के विभिन्न विषयों में 6 सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुतियों तथा 10 सर्वश्रेष्ठ पोस्टर प्रस्तुतियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। ओवरऑल बेस्ट पो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.