पटना, फरवरी 26 -- चिकित्सा क्षेत्र में शोध परियोजनाएं समय पर पूरा करने,संस्थान में शोध के लिए माहौल बेहतर बनाने और सरकार से मिले ग्रांट का सदुपयोग सही ढंग से करने के लिए आईजीआईएमएस को राष्ट्रीय स्तर पर एक्सीलेंस अवार्ड मिला है। केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की ओर से यह सम्मान दिया गया। गुरुवार को दिल्ली में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की ओर से मेडिकल कॉलेज रिसर्च कनेक्ट-2026 का आयोजन किया गया था। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने आईजीआईएमएस को एक्सीलेंस अवार्ड दिया। संस्थान के मल्टीडिसीप्लिनरी रिसर्च यूनिट की नोडल पदाधिकारी सह माइक्रोबायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.डॉ.नम्रता कुमारी और उनकी टीम ने यह अवार्ड लिया। समारोह में आईसीएमआर के डीजी राजीव बहल भी उपस्थित थे। म...