प्रयागराज, अगस्त 18 -- प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के तत्वावधान में प्राचीन इतिहास विभाग की ओर से आयोजित अंतरविषयी पुनश्चर्या पाठ्यक्रम 'करेंट ट्रेंड्स इन हिस्ट्री एंड कल्चर' का सोमवार को समापन हुआ। चार से सोमवार तक चले पाठ्यक्रम में देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों के 153 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। विशेषज्ञों ने इतिहास, संस्कृति, दर्शन, शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा सहित विभिन्न विषयों पर व्याख्यान दिए। झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अभय सिंह और प्रो. हरिकेश सिंह ने शोध की नवीन पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। डॉ. अतुल नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...