कानपुर, जून 17 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता वीएसएसडी कॉलेज में आईपीआर सेल की ओर से बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में हो रहे वैश्विक नवाचारों से शिक्षकों और शोधार्थियों को जानकारी देना था। कार्यशाला का विषय लेंसंस फ्रॉम माय आस्ट्रेलियन एकेडमिक जर्नीः रिसर्च, टीचिंग एंड ग्लोबल एंगेजमेंट इन अ चेंजिंग हायर एजुकेशन लैंडस्केप रहा।आस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी के डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस लॉ एंड टैक्सेशन के डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में यूरोप और आस्ट्रेलिया जैसे विकसित देश में शोध का दृष्टिकोण पूरी तरह से व्यावहारिक हो चुका है। शोध का मुख्य फोकस केवल नई नीतियां बनाने तक सीमित नहीं रह गया है। विदेशी विवि में छात्रों को एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) के उपयोग की पूर्ण स्वतंत्रता है, लेकिन ...