प्रयागराज, मार्च 10 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में छह दिवसीय पुरातात्विक प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। 14 मार्च तक चलने वाली इस कार्यशाला का आयोजन आर्टिफेक्चुअल आर्कियोलॉजिकल साइंसेज सोसाइटी के सहयोग से किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागी शामिल हुए हैं। कार्यशाला में सर्वेक्षण, उत्खनन, जीपीएस, जीआईएस, ड्रोन सर्वेक्षण, टूल टेक्नीक और माइक्रोवियर एनालिसिस जैसी आधुनिक विधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उद्घाटन समारोह में कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह ने कार्यशाला के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि प्रो. प्रकाश सिन्हा ने शोध और शिक्षा के बीच संवाद को आवश्यक बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.