रांची, मार्च 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। संत जेवियर्स कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को छह दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (एफडीपी) का शुभारंभ हुआ। सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय के लिए आयोजित कार्यक्रम का मुख्य विषय 'अनुसंधान पद्धति एवं डेटा विश्लेषण' है। कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य शोधकर्ताओं और शिक्षकों को आधुनिक शोध कौशल, नवीन ज्ञान और वैज्ञानिक पद्धतियों से लैस करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य डॉ. फादर रॉबर्ट प्रदीप कुजूर ने कहा कि विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों का भविष्य केवल शोध और मौलिक विचारों पर टिका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शैक्षणिक संस्थानों को अनुसंधान को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करना होगा। मुख्य अतिथि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.