कानपुर, फरवरी 27 -- कानपुर। चिकित्सा के क्षेत्र में वैश्विक चुनौतियों के समाधान के लिए नवाचार और अनुसंधान की गुणवत्ता पर ध्यान देना जरूरी है। शोध और नवाचार से ही औषधि विज्ञान की दिशा बदलेगी। यह बात एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर ने दो दिवसीय नेशनल कांफ्रेंस एनसीएपीबीएस-2026 के शुभारंभ पर कही। एचबीटीयू के स्कूल ऑफ फार्मास्युटिकल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज की ओर से एडवांसेज इन फार्मास्युटिकल एंड बायोलॉजिकल साइंसेज'' विषय पर शुक्रवार से सम्मेलन शुरू हुआ। इसमें विज्ञानी और शोधार्थियों ने भविष्य की चिकित्सा तकनीकों पर मंथन किया। विशिष्ट अतिथि व जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की उप प्राचार्य डॉ. ऋचा गिरी ने चिकित्सा शोध में नैतिक मूल्यों और आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी दी। तकनीकी सत्र में सीडीआरआई लखनऊ के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. मनीष चौरसिया ने ''ड्रग डिस्क...