रांची, मार्च 13 -- रांची, विशेष संवाददाता। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. राजीव मनोहर ने शुक्रवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू), रांची के कुलपति का पदभार ग्रहण कर लिया। झारखंड के राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के निर्देशानुसार, वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से अगले तीन वर्षों तक इस पद पर कार्य करेंगे। पदभार संभालते ही उन्होंने अपनी सक्रियता दिखाते हुए शिक्षकेतर कर्मियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर सकारात्मक व त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। कर्मियों ने भी उन्हें विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में पूर्ण सहयोग देने तथा कक्षाओं के सुचारू संचालन का भरोसा दिलाया। शिक्षकों के साथ संवाद कियाइसके पश्चात कुलपति ने विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.