रिषिकेष, मार्च 24 -- जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन विवि (एसआरएचयू) में इंडियन एकेडमी ऑफ न्यूरोसाइंसेस (आईएएन) के सहयोग से 'ब्रेन कनेक्ट-2026' राष्ट्रीय न्यूरोसाइंस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विशेषज्ञों ने न्यूरोसाइंस शोध और मरीजों के इलाज (क्लीनिकल प्रैक्टिस) के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत पर जोर दिया। संगोष्ठी का शुभारंभ हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक गोयल ने किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्यों में न्यूरोलॉजिकल बीमारियों के अध्ययन और इलाज की अच्छी संभावनाएं हैं। ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने में मददगार होते हैं। आईएएन के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार खन्ना ने बताया कि भारत में न्यूरोसाइंस के क्षेत्र में तेजी से प्रगति हो रही है, लेकिन इस शोध को सी...