पटना, अप्रैल 6 -- शोध और अकादमिक विमर्श की नवीन प्रवृत्तियां शिक्षकों को वैश्विक दृष्टिकोण प्रदान करता है। इससे उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुदृढ़ता आती है। ये बातें पाटलिपुत्र विवि के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहीं। वे पीपीयू के इतिहास विभाग और बीडी कॉलेज पटना द्वारा आयोजित छह दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। शोध और अकादमिक विमर्श की नवीन प्रवृतियां विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम को सेंटर फॉर जेंडर स्टडीज पटना का सहयोग मिल रहा है। उद्घाटन करते हुए कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से शोध संबंधित नई जानकारी का आदान-प्रदान होता है। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रत्ना अमृत ने कहा कि शोध और अकादमिक विमर्श को नई ऊंचाई पर पहुंचाने के लिए शोधार्थियों और शिक्षकों को अपने विचारों को राष्ट्र निर्माण में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.